मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 23.9 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

त्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्च

October 16, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। शुक्रवार को जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल रूट मार्च किया। इसमें सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे। रूट मार्च के दौरान अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस-प्रशासन का पैदल रूट मार्च लाबेला चौक स्थित सिटी मॉल से शुरू हुआ। यहां से पुलिस बल गोपी चौक, बड़ा बाजार, सर्राफा बाजार, नेहरू चौक और छह सड़का होते हुए कोतवाली पहुंचा। इसके बाद रूट मार्च परशुराम चौराहे पर जाकर संपन्न हुआ। प्रमुख बाजारों में अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया गया। प्रशासन ने त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights