खुराफाती युवक ने धार्मिक स्थल के कैमरे तोड़े, लोगों में रोष; पुलिस से की शिकायत कार्रवाई की मांग

WhatsApp Image 2026-07-09 at 6.18.07 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी के कस्बे के मोहल्ला अंसारी स्थित हुसैनी मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी व्याप्त है। मस्जिद कमेटी ने थाना फतेहगंज पश्चिमी में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गईतहरीर के अनुसार, 7 जुलाई की रात करीब 1:15 बजे मोहल्ले के मोईन उर्फ गुड्डू गुल पुत्र आबिद हुसैन पर मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने का आरोप है जोकि दबंग किस्म का है यह पूरी घटना कैमरे की रिकॉर्डिंग में कैद हो गई है।घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर लौट गई।तहरीर देकर बताया गया कि कि आरोपी आए दिन मस्जिद के आसपास नशे में हंगामा और गाली-गलौज करता है, जिससे नमाज के दौरान व्यवधान उत्पन्न होता है। समझाने के बावजूद उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया। लोगों का कहना है कि आरोपी अपने मामा जाहिद हुसैन के मकान में रहता है, जो मस्जिद के पीछे स्थित है। कई बार शिकायत करने और मकान खाली कराने का अनुरोध किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।शरीफ अहमद व इरशाद हुसैन सहित तमाम लोगों ने बताया कि, “गुड्डू घुल आए दिन खुराफात करता है। कभी किसी से लड़ाई-झगड़ा करता है तो कभी मोहल्ले में विवाद खड़ा कर देता है। उसकी गतिविधियों से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। धार्मिक स्थल के कैमरे तोड़ने जैसी घटना गंभीर है और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होना बेहद जरूरी है।”घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, क्षतिग्रस्त कैमरे की भरपाई कराने तथा क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights