मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
अपराध

हाईवे पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, 160 लीटर डीजल व तमंचा बरामद

July 4, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना हाफिजगंज पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रकों और अन्य वाहनों से डीजल चोरी करने वाले चार सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 160 लीटर चोरी का डीजल, डीजल निकालने का पाइप तथा एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस के अनुसार 2 जुलाई को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक काली कार में सवार कुछ लोग चोरी का डीजल लेकर राजघाट से नौआ नगला की ओर जा रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार भी है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पंडरी प्रेमपुर मुरारपुर पुलिया के पास एक हुंडई वर्ना कार को घेरकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीलीभीत निवासी श्याम मिश्रा, बरेली निवासी अनुराग कश्यप, राजेश कुमार तथा ललित गंगवार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान कार से 160 लीटर डीजल और डीजल निकालने का पाइप बरामद हुआ, जबकि आरोपी ललित गंगवार के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी मिला।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हाईवे किनारे खड़े ट्रकों और अन्य वाहनों से चोरी-छिपे डीजल निकालकर किसानों और अन्य लोगों को कम कीमत पर बेचते थे। गिरोह बरेली के अलावा उत्तराखंड के सितारगंज, किच्छा और रुद्रपुर क्षेत्रों में भी वारदातों को अंजाम देता था। आरोपियों ने 29 जून को बहेड़ी क्षेत्र के शेरगढ़ बाईपास से भी एक वाहन से डीजल चोरी करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना हाफिजगंज में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ललित गंगवार के विरुद्ध पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी हाफिजगंज के निर्देशन में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक जगदीश चंद्र जोशी तथा पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights