बरेली । उत्तर प्रदेश सरकार अब व्यापारियों की समस्याओं को संजीदगी से सुनती भी है और अपने अफसरों को उनका निदान करने का निर्देश भी जारी करती है। यह कहना था उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री राजेश जसोरिया का जो राज्य कर विभाग के पीलीभीत बायपास रोड स्थित रेस्टोरेंट में संवाद कार्यक्रम में अतिथि रूप में बोल रहे थे । राजेश जसोरिया ने कहा कि राज्य कर विभाग और व्यापारियों के मध्य निरंतर विश्वास बढा है। उसी का कारण है कि उत्तर प्रदेश संपूर्ण भारत में जीएसटी कलेक्शन में प्रथम स्थान पर आसीन हो गया है। राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर खंड 8 धर्मेंद्र सचान ने कहा कि इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों कि किसी भी समस्या को त्वरित रूप से सुनकर यदि स्थानीय स्तर पर समाधान हो सकता है तो उसका निदान करना अथवा उसको संबंधित पटल तक पहुंचाने का है। उन्होंने भारत सरकार द्वारा टैक्स 2.0 में आए सुधरो को भी विस्तार से बताया। सहायक आयुक्त नित्यानंद मणि तिवारी ने कहा कि जो व्यापारी अभी तक पंजीकरण नहीं लिए हैं वह पंजीकरण लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। पंजीकृत व्यापारियों के लिए यह स्वर्णिम काल है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल डब्बू ने सभी अधिकारियों और व्यापारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि व्यापारियों ने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उनकी समस्याओं को सुनने के लिए विभाग उनके बीच जाकर कैंप लगाएगा। इस संवाद कार्यक्रम में सीमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह खालसा, टैक्स बार एसोसिएशन के विजय प्रताप, राजीव बाजपेई, आयुष गुप्ता, व्यापारी रोहित अग्रवाल, आकाश सिंघल, विकास खंडेलवाल, आलोक अग्रवाल, शिवम पटेल, हर्षित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना