मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वार्ड 28 के नवनिर्वाचित सभासद आफरीदी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

June 6, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा की मौजूदगी वार्ड संख्या 28 हकीमगंज से उपचुनाव में विजयी सभासद आफरीदी ने शनिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शपथ समारोह में एसडीएम मोहित कुमार ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के दौरान एसडीएम ने नवनिर्वाचित सभासद से वार्ड की समस्याओं और नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं तथा उन्हें विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।नवनिर्वाचित सभासद आफरीदी ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपचुनाव में मिले समर्थन और विश्वास पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान, विकास कार्यों को गति देने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।
शपथ ग्रहण समारोह में अधिकाशी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी, सभासद रवि, भागदेवी भूदेवी चंदेल, प्रेमलता सिंह, लियाकत अली, ममता, राजीव नारायण रायजादा, शाजमा, मोहम्मद अनवर, अनवर खां, मनोज, किशोर, जया, जीनत बी उर्फ जीनत बेगम समेत सभी सभासद और कर्मचारी मौजद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights