मजबूत बूथ संरचना भाजपा की विजय और विस्तार का आधार है :- डॉ दिनेश शर्मा
बदायूँ :- भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संगठनात्मक कार्यक्रमों, बैठकों एवं आगामी अभियानों की समीक्षा की।बैठक में 4 जून को आयोजित मंडल बैठकों की कार्यवाही की समीक्षा की गई। इसके अंतर्गत मंडल कार्यसमितियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं संयोजकों के सत्यापन तथा बूथ समितियों के गठन की प्रगति पर चर्चा हुई। साथ ही 24 मई को आयोजित शक्ति केंद्र बैठकों, 31 मई को आयोजित बूथ बैठकों एवं बूथों पर आयोजित मन की बात कार्यक्रम की समीक्षा भी की गई। बैठक में बूथ पालकों, तथा निर्धारित कार्यक्रमों की प्रगति का भी मूल्यांकन किया गया। इसी क्रम में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलेभर में आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत हुए वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं देखरेख को लेकर चर्चा की गई।प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा भाजपा की मजबूती मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर की सक्रियता पर आधारित है। उन्होंने मंडल बैठकों, शक्ति केंद्र बैठकों एवं बूथ बैठकों की समीक्षा की साथ ही कहा भाजपा द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना है। उन्होंने केंद्र सरकार के “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा कर विशेष जनसंपर्क अभियान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण अभियान, प्रगति पथ यात्रा, जन कल्याण शिविर, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, केंद्र सरकार की उपलब्धि पर आधारित प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशाला तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को व्यापक स्तर पर समाज के बीच पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से लाभार्थियों, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं प्रबुद्धजनों से संवाद स्थापित किया जाए।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा जिले में भाजपा गतिविधियां लगातार गति प्राप्त कर रही हैं और मंडल, शक्ति केंद्र तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को मजबूती मिल रही है। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की समीक्षा कर कहा यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानते हुए उनकी तैयारियों की समीक्षा चल रही है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं, गरीब कल्याण के कार्यों, आधारभूत संरचना के विकास तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ा जाएगा।मंच का संचालन जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने किया।बैठक में एमपी सिंह राजपूत, जोगेंद्र सिंह पटेल, सीमा राठौर, सरिता वार्ष्णेय, उदयवीर दिवाकर, आशीष शाक्य, संदीप चौहान, अनुज माहेश्वरी, रचना शंखधार, आरती कश्यप, राजवती वर्मा, अजय तोमर, विश्वजीत गुप्ता, वीरेंद्र राजपूत, नीटू पाल, अनुभव उपाध्याय, अनुराग दीक्षित, मुनेंद्र शाक्य, अचल शर्मा, जितेंद्र साहू, अमिता उपाध्याय, धीरज पटेल, हाजी सलीम, शिवम शंखधार, देव सिंह यादव, दुष्यंत सिंह, भावेश प्रताप सिंह, मुनीश पंडित अनुज सक्सेना तथा जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।















































































