बरेली । राजश्री इंस्टिट्यूट, रिठौरा में चल रहे 21वीं वाहिनी के एनसीसी कैंप में शनिवार को एनसीसी कैडेटों को एआरओओओ बरेली के मेजर इशांत डागर द्वारा विभिन्न स्तरों पर आर्मी में भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार एवं उनकी टीम द्वारा आपदा प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया गया तथा डॉ नितिन बिष्ट ने करियर के बारे में परामर्श दिया एवं कैडेटों की शंकाओं का समाधान किया।कैंप कमांडेंट कर्नल होशियार सिंह एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल संजय नायर (सेना मेडल) के नेतृत्व में एनसीसी के इस कैंप में समूह मुख्यालय, बरेली की सभी वाहिनियों के लगभग 600 बालक/बालिका एनसीसी कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कैंप में कैडेटों को ड्रिल, मैप रीडिंग, हेल्थ एंड हाइजीन, बाधा दौड़, युद्ध कौशल एवं नेतृत्व विकास आदि का कड़ा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान सूबेदार मेजर प्रवीण कुमार, लेफ्टिनेंट मुशाहिद रजा, चीफ ऑफिसर मुरारी लाल, प्रथम अधिकारी एन के माथुर, द्वितीय अधिकारी सोनी सिंह, दिशा चौधरी, लाल बहादुर, सूबेदार लक्ष्मण, सूबेदार गोविंद सिंह, सूबेदार हरि बहादुर क्षेत्री, नायब सूबेदार विनोद कुमार, जीसीआई कोमल अवस्थी, ईएसएम उम्मेद सिंह, भारत सिंह, एस पी सिंह, बीएचएम नरपत बिश्नोई, हवलदार हर सिंह, हवालदार सहदेव थापा, हवलदार के मेडेलिटी, पूरन चंद्र जोशी, अशोक कुमार, विनोद कुमार, शाजिया, अनीता सिंह एवं सोमपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।