बरेली। विश्व पर्यावरण दिवस एवं यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ बरेली की जिला कार्यकारणी के पदाधिकारियों ने मानस सेवा समिति के संस्थापक डॉ बृजेश यादव के अस्पताल हनुमत धाम के शीर्ष तल पर अवस्थित तुलसी सत्संग भवन में भव्य सुन्दर काण्ड का आयोजन किया। इससे पूर्व प्रातः 9 बजे संगठन के पदाधिकारियों और सनसिटी विस्तार जनकल्याण समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर कॉलोनी में सघन वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया जिसमें कॉलोनी के मुख्यद्वार और डिवाइडरों व क्यारियों में गुलमोहर, पीपल, अमलतास, करंज, अमरूद और नींबू इत्यादि छायादार और फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष पश्चिमी उप्र सचिन सक्सेना, मण्डल प्रभारी डॉ बृजेश यादव, मण्डल अध्यक्ष CA अशोक शुक्ला, जिला प्रभारी मुकेश चौबे,जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जिला मंत्री जे एस गुप्ता, जिला संगठन मंत्री अतुल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष अमित शाही आदि पदाधिकारी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।