सिविल डिफेंस ने आरपीएफ जवानों को सीपीआर एवं अग्निशमन का एक दिवसीय दिया प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2026-06-06 at 5.20.17 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नागरिक सुरक्षा कोर की अलखनाथ प्रभाग, राजेंद्र नगर पोस्ट एवं डिप्टी डिवीजन वार्डन (आर) कवलजीत सिंह के सौजन्य से शनिवार को आरपीएफ रिजर्व लाइन, इज्जतनगर में एक दिवसीय सीपीआर एवं अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आरपीएफ के पदाधिकारियों एवं जवानों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए सक्षम बनाना था।कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा कोर के सहायक उप नियंत्रक प्रमोद कुमार डागर ने उपस्थित जवानों को सीपीआर की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किन परिस्थितियों में सीपीआर देना आवश्यक होता है तथा सही तकनीक से इसे करने पर किस प्रकार किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने व्यावहारिक डेमो भी प्रस्तुत किया, जिससे जवानों को प्रक्रिया को समझने में आसानी हुई।इसके साथ ही प्रमोद कुमार डागर ने अग्निशमन तकनीकों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आग कितने प्रकार की होती है, किन-किन कारणों से आग लग सकती है तथा विभिन्न प्रकार की आग को बुझाने के लिए किन उपकरणों का प्रयोग किया जाता है। विशेष रूप से एलपीजी सिलेंडर में लगी आग तथा लकड़ी-गत्ते से लगी आग को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित करने की विधि का भी डेमो दिया गया। उन्होंने जवानों को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए आपात स्थिति में कार्य करने की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम के दौरान अलखनाथ प्रभाग के डिप्टी डिवीजन वार्डन (आर) कवलजीत सिंह , राजेंद्र नगर पोस्ट के पोस्ट वार्डन हरपाल मौर्य, डिप्टी पोस्ट वार्डन संजीव अवस्थी, सेक्टर वार्डन रमेश साहू, धीरज कुमार, राजीव कुमार शुक्ला, संदीप सिंह, ब्रह्मानंद भारती एवं कुशल पाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। सभी के संयुक्त प्रयास से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।यह प्रशिक्षण आरपीएफ जवानों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा, जिससे उनकी आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता और अधिक मजबूत हुई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights