बरेली। थाना आंवला पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।जानकारी के अनुसार रामपुर जनपद के थाना टांडा क्षेत्र निवासी अजय सिंह अपनी पत्नी के साथ मनोना धाम दर्शन करने आए थे। दर्शन के दौरान उनकी दुकान से ओप्पो ए53 मोबाइल फोन चोरी हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर थाना आंवला में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी सतेंद्र पुत्र राजेंद्र निवासी कसैरी, थाना आंवला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह राघव एवं हेड कांस्टेबल कमलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।