हिंदू संगठनों ने विभिन्न घटनाओं और पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

WhatsApp Image 2026-06-02 at 4.43.07 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आजाद हिंदू सेना, राष्ट्रीय सेवा संघ, गौ रक्षक संगठनों तथा अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में हुई विभिन्न घटनाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में संगठनों ने होली के दौरान हुई तरुण वाल्मीकि की हत्या तथा गाजियाबाद में सूर्य चौहान की हत्या का उल्लेख करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ऐसी घटनाओं से समाज में चिंता का माहौल है और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आवश्यक है।
संगठनों ने 28 मई को थाना बारादरी क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने की घटना का भी जिक्र किया। उनका आरोप है कि सूचना देने पहुंचे गौ रक्षकों के साथ संबंधित पुलिस अधिकारियों द्वारा उचित व्यवहार नहीं किया गया। उन्होंने वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठन समाज सेवा, गौ संरक्षण और जनजागरण के क्षेत्र में कार्य करते हैं, इसलिए प्रशासन और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाना चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने 30 मई को बरेली में अधिवक्ता बृजेश मिश्रा पर हुए चाकू से हमले की घटना का भी उल्लेख करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। संगठनों ने मुख्यमंत्री से सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से अपराध नियंत्रण और सामाजिक संगठनों की शिकायतों के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया। प्रदर्शन के दौरान सोनू ठाकुर, अमित राठौर , सौरभ मिश्रा, देवेश चौहान , गौरव कुमार , कृष्णा , पवन जुनेजा , अनुराग, गौतम कश्यप, छोटू यादव, सोनू यादव, विशाल बाबा, दुर्गा प्रसाद, सनी , आयुष आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights