झाड़ू लगाने और चारपाई हटाने को लेकर सास-बहू में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे डंडे, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Image 2026-06-02 at 4.41.16 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र की गंगानगर कॉलोनी में सुबह झाड़ू लगाने और चारपाई हटाने जैसी मामूली बात को लेकर सास और बहू के बीच छिड़ा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे, डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें सास और बहू दोनों घायल हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कीं और मामले की गंभीरता को देखते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार तथा डॉक्टरी परीक्षण (मेडिकल) के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगानगर निवासी प्रेमपाल की पत्नी राजबाला (40) का आरोप है कि सुबह उनकी बहू लक्ष्मी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद लक्ष्मी ने थाना फतेहगंज पूर्वी के नगला जसीर स्थित अपने मायके फोन कर दिया। आरोप है कि सूचना मिलते ही लक्ष्मी के भाई कौशल और पिता रामदुलारे वहां पहुंचे और उन्होंने लक्ष्मी के साथ मिलकर राजबाला की बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आई ननद रिंकी को भी थप्पड़ मारे गए। राजबाला के सिर में चोट आई है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें उपचार और मेडिकल के लिए भेजा है।दूसरी तरफ, बहू लक्ष्मी का आरोप बिल्कुल उलट है। लक्ष्मी के मुताबिक, जब वह सुबह उठकर झाड़ू लगाने लगी, तो उसने अपनी सास राजबाला से चारपाई हटाने को कहा। इसी बात से नाराज होकर सास ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब उसने अपने मायके फोन किया और उसका भाई कौशल व दिव्यांग पिता रामदुलारे वहां पहुंचे, तो ससुराल वालों ने उन दोनों को भी पीटना शुरू कर दिया और घर में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। लक्ष्मी के भाई कौशल ने बताया कि ससुराल वालों ने उसकी बहन के हाथ पर ब्लैड या किसी धारदार वस्तु से वार किया और झूठा केस बनाने के लिए खुद अपना सिर दीवार में मारकर घायल कर लिया। कौशल किसी तरह वहां से भाग निकला और सुभाषनगर थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंधक बने पिता-पुत्री को मुक्त कराया। लक्ष्मी के हाथ में धारदार हथियार की चोट है, जिसे पुलिस ने उपचार और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा।वहीं, लक्ष्मी के ससुर प्रेमपाल का कहना है कि बहू के भाई और पिता ने घर में घुसकर उनकी पत्नी राजबाला पर डंडे से हमला किया और पुलिस केस को मजबूत करने के लिए बहू का हाथ खुद ही काट दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत और बयानों के आधार पर मामले की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और दोनों पक्षों को चोटों के परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights