ऑपरेशन दहन के तहत 173 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ नष्ट, बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

WhatsApp Image 2026-06-02 at 4.38.45 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जनपद को नशामुक्त बनाने की दिशा में बरेली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन” अभियान के अंतर्गत अब तक 173 करोड़ 53 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया गया है। यह अभियान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार 1 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज 711 अभियोगों में जब्त 4632.5 किलोग्राम मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण कराया। मादक पदार्थों के विनिष्टीकरण की प्रक्रिया न्यायालय एवं विभागाध्यक्ष से अनुमति प्राप्त करने तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिलने के बाद पूरी की गई।जब्त मादक पदार्थों को परसाखेड़ा स्थित इंसिनरेटर प्लांट में वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप नष्ट कराया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाना और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना है।एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा ने बताया कि बरेली पुलिस की यह कार्रवाई जनपद को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights