बरेली । थाना क्योंलडिया थाना क्षेत्र के गांव मरगाहपुर मरगइया निवासी 22 वर्षीय विकास कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद को ससुरालयों ने लात घुसो और डंडों से जमकर पीटा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।घायल विकास कुमार ने बताया थाना इज्जत नगर क्षेत्र के खजुरिया घाट निवासी भानु प्रताप की पुत्री प्रियांशी से 3 वर्ष पहले शादी हुई थी शादी के 2 साल बाद घर में पति-पत्नी का क्लेश आए दिन होने लगा पत्नी घर में मोहल्ले के लड़कों को बैठालती थी पति इसका विरोध करता था तभी पत्नी से लड़ाई होती थी। 15 दिन पहले घर के अंदर मोहल्ला के लड़के बैठे हुए थे विकास ने विरोध किया इस बात को लेकर प्रियांशी से कहासुनी हो गई प्रियांशी ने अपने मां-बाप को फोन करके बुलाया और गाली गलौज करती हुई अपने माता पिता के साथ मायके चली गई । सोमवार 1 मई को प्रियांशी का जन्मदिन था मुझे बुलाया गया मैं ससुराल खजुरिया घाट पहुंचा शाम को ससुर भानु प्रताप विकास कुमार को गाली देने लगे विकास कुमार ने विरोध किया और विकास कुमार घर से जाने लगा घर से निकलने के बाद ससुर भानु प्रताप उसकी सास सोमला देवी और साला आशीष ने सड़क पर ही डंडे और लात घुसो से पीटना शुरू कर दिया विकास कुमार घायल हो गए, घायल ने थाना इज्जत नगर में तीनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।