बदायूँ में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 08, 09 व 10 जून को 15 केंद्रों पर होगी, 33,984 अभ्यर्थी होंगे शामिल

WhatsApp Image 2026-06-02 at 4.28.30 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं,।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 प्रवेश परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियों की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए तथा भर्ती बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि जनपद में बनाए गए 15 परीक्षा केंद्रों पर 08, 09 एवं 10 जून को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित की जाएगी।उन्होंने बताया कि प्रत्येक पाली में सभी केंद्रों पर कुल 5,664 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। तीन दिनों में आयोजित छह पालियों की परीक्षा में कुल 33,984 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, टॉर्च, कैलकुलेटर तथा तंबाकू उत्पाद समेत किसी भी प्रतिबंधित सामग्री को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों, नामित मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधिकारियों एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया तथा परीक्षा की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को समय रहते तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights