सपा सांसद आदित्य यादव ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

WhatsApp Image 2026-06-02 at 3.17.14 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सपा सांसद आदित्य यादव ने आवास पर आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस प्रशासन, पेंशन, आवास, शिक्षा समेत विभिन्न समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। सांसद आदित्य यादव ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर सांसद ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों, क्षेत्रीय समस्याओं तथा जनहित के मुद्दों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया।जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं नगर क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा तथा समाधान की अपेक्षा जताई। सांसद द्वारा समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए किए गए प्रयासों की लोगों ने सराहना की।कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights