उर्स-ए-अन्नी मियाँ के कुल में मुल्क व आवाम की खुशहाली,तरक़्क़ी के लिये ख़ुसूसी दुआ

WhatsApp Image 2026-05-31 at 5.59.43 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बिहारीपुर मेमरान राजो के तकिये स्थित हज़रत अन्नी शाह मियाँ रहमतुल्लाह अलेह का चार रोज़ा उर्स मुबारक़ कुल शरीफ़ की रस्म के साथ सम्पन्न हुआ। मज़ार प्रबंधक आसिफ़ साबरी ने बताया कि आज सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर कुल शरीफ की रस्म अदायगी के बाद उर्स का समापन हुआ। रोमान अंसारी ने कहा कि हज़रत अन्नी मियाँ रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह 200 वर्ष पुरानी है हर साल की तरह इस साल भी अदब ओ एतराम के साथ उर्स मनाया गया।दरगाह पर अकीदतमंदों ने गुलपोशी और चादरपोशी कर मन्नते मुरादे माँगी।महफ़िल समां में फ़नकारों ने बुजुर्गों की शान में कमाल पेश किये।रंग शरीफ़ की महफ़िल के बाद कुल शरीफ हुआ ख़ुसूसी दुआ में मुल्क व आवाम की खुशहाली, तरक़्क़ी, भाईचारे अमनो अमान ,बीमारों के लिये शिफा की दुआ की गई।इसी कड़ी में बिहारीपुर चौकी इंचार्ज रोहित कुमार और सहयोगियों का व्यवस्था के लिये फूलों के हार पहनाकर और दस्तारबंदी कर इस्तक़बाल किया गया।आख्रिर में हज़रिने महफ़िल को तबर्रुक बाँटा गया। इस मौके पर प्रबंधक आसिफ साबरी,रोमान अंसारी,मुजफ्फर पप्पी,उवैस साबिर,हाजी फहीम साबिर,असल,सुहेल,सगी,निज़ाम,रिज़वान साबरी नन्ना मियाँ आदि सहित बड़ी तादाद में अकीदतमंद शामिल रहे।
समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने सभी अकीदतमंदों को उर्स की मुबारकबाद पेश की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights