मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

गुधनी यज्ञ तीर्थ में आर्य समाज के 112वें वार्षिक उत्सव का पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन

May 31, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। तहसील क्षेत्र स्थित यज्ञ तीर्थ गुधनी में आयोजित आर्य समाज के 112वें वार्षिक उत्सव एवं यज्ञ महोत्सव-2026 का रविवार को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ भव्य समापन हो गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यज्ञ में आहुति अर्पित की तथा प्रसाद ग्रहण किया।मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने यज्ञ में आहुति देकर राष्ट्र के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि यज्ञ केवल हवन नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण का व्यापक अभियान है। यज्ञ परिवारों, समाज और राष्ट्र को जोड़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर कर बच्चों और युवाओं में संस्कारों का संचार कर रहा है।भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि आचार्य संजीव रूप द्वारा संचालित यह महायज्ञ समाज निर्माण का अनुकरणीय कार्य है। पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने आर्य समाज की डेढ़ शताब्दी से अधिक समय से राष्ट्र सेवा की परंपरा की सराहना की। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य आनंद पुरुषार्थी ने दैनिक जीवन में यज्ञ, माता-पिता की सेवा, विद्वानों के सम्मान और प्राणी मात्र से प्रेम को आवश्यक बताया।पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने गुधनी यज्ञ तीर्थ को संस्कारों की भूमि बताया, जबकि बलदेव धाम बालाजी धाम खौंसारा के पीठाधीश्वर ललितेश्वरानंद महाराज ने यज्ञ को सनातन संस्कृति का प्राण बताया। महोत्सव के निर्देशक आचार्य संजीव रूप ने उपस्थित श्रद्धालुओं से अपनी बुराइयों का त्याग करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों और जनपदों से आए 500 से अधिक श्रद्धालुओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आर्य वीर दल, आर्य संस्कारशाला के विद्यार्थियों तथा समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आर्य समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights