बरेली। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने शनिवार को लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने बरेली नगर एवं कैंट क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं, जनसुविधाओं और आगामी कार्य योजनाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। विधायक संजीव अग्रवाल ने क्षेत्र की आधारभूत संरचना, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा विकास कार्यों को और गति देने के संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए जनकल्याण और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का सुझाव दिया।भेंट के दौरान विधायक ने प्रदेश सरकार द्वारा मिल रहे सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से बरेली में विकास कार्यों और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।