अंडरपास के लिए प्रदेश सचिव चौधरी अरुण सिंह राठी ने खोला मोर्चा।

WhatsApp Image 2026-05-31 at 4.14.25 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शनिवार को ग्राम रसूला चौधरी ने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश सचिव चौधरी अरुण सिंह राठी के नेतृत्व में एक किसान पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों गांव के किसान मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार रसूला चौधरी के गांव के पास बंन रहे बदायूं बायपास रोड को लेकर ग्रामीणों में बहुत बड़ा आक्रोश देखा गया, रसूला चौधरी, माधोपुर, रुकुमपुर आदि गांव के सैकड़ो लोगों ने जमीन का मुआवजा एवं अंडरपास की मांग की।प्रदेश सचिव चौधरी अरुण सिंह राठी ने बताया कि रसूला चौधरी गांव के पास बदायूं बायपास रोड बन रहा है यहां पर रसूला चौधरी एवं अन्य गांव के किसानों की सैकड़ो बीघा खेती-बाड़ी है, बदायूं बायपास रोड बनने से ग्रामीणों का खेत पर जाने के मुख्य रास्ता बंद हो गया जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। उसी को लेकर ग्रामीणों ने आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले धरना प्रदर्शन कर अंडरपास बनवाने की मांग की गई।प्रदेश सचिव चौधरी अरुण सिंह राठी एवं जिला अध्यक्ष तेजपाल गंगवार ने महापंचायत में कहा कि 1 से 2 दिन में बदायूं बायपास रोड का काम रुकवाया जाएगा और बहुत ही जल्द अंडरपास के लिए बड़े स्तर लड़ाई लड़ी जाएगी।नायब तहसीलदार सदर बरेली विदित मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों की समस्या सुनी और उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रदेश सचिव चौधरी अरुण सिंह राठी, जिला तेजपाल गंगवार ने नायब तहसीलदार (सदर बरेली) को बदायूं बायपास रोड पर अंडरपास बनाने एवं किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। इस मौके पर फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष सहीर उद्दीन, ब्लॉक प्रभारी जाकिरुद्दीन, जिला मीडिया प्रभारी दानिश अकतर, जिला मंत्री राकेश राठौर, मनजीत सिंह, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉ मुदित प्रताप सिंह, कृष्ण चंद्र शर्मा, भूरेलाल, जगदीश पाल,अरविंद गंगवार, तेजपाल राठौर, याकूब उर्फ बबलू, पूर्व प्रधान पूतन खां, जफर मोहम्मद, सरदार नानक सिंह, महेंद्र पाल, सरदार सज्जन सिंह, सरदार गुरदेव सिंह, रामू, छेदा लाल, नोनी राम, मलखान,, सरदार विशाल सिंह, दिनेश चौधरी, नेत्रपाल, रामचंद्र आदि गांव के किसान और भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights