प्रशिक्षु आईपीएस अंजना दहिया का जनपदीय प्रशिक्षण पूर्ण, एसएसपी ने दी भावभीनी विदाई

WhatsApp Image 2026-05-31 at 4.13.38 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जनपद बरेली में जनपदीय व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं प्रशिक्षु आईपीएस एवं प्रेमनगर थाना प्रभारी अंजना दहिया ने अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में आयोजित एक विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रशिक्षण अवधि के दौरान किए गए उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव और ज्ञान उनके भावी पुलिस जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता से पुलिस सेवा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।
समारोह में जनपद के सभी पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षु आईपीएस अंजना दहिया को उनके आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल और गौरवपूर्ण सेवाकाल की कामना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights