बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के अनुपम नगर कालोनी निवासी शिवम कश्यप की पत्नी और नवजात शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई परिवार बालो ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सिद्धिविनायक अस्पताल की डॉक्टर मंजू गुप्ता पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार वालों ने कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा।शिवम कश्यप ने बताया उनके दो बेटियां हैं दोनों बेटियों का जन्म नॉर्मल डिलीवरी से हुआ है तीसरे बच्चे की डिलीवरी होनी थी आठवां महीना चल रहा था शशि कश्यप की तबीयत कुछ खराब होने लगी परिवार वाले सिद्धिविनायक अस्पताल में लेकर पहुंचे डॉ मंजू गुप्ता ने शशि कश्यप को भर्ती कर लिया और कहां डिलीवरी करनी होगी ब्लड की व्यवस्था करो समय से पहले ही डॉक्टर मंजू गुप्ता ने डिलीवरी कर दी बेटा का जन्म हुआ उसकी हालत काफी गंभीर थी डॉक्टर ने कहा इनको जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दो जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने बता दिया वेंटीलेटर नहीं है भर्ती नहीं किया। इस कारण वहां से वापस ले आए फिर रात में ही नवजात शिशु को लेकर चौपला एक आसपाल में पहुंचे रास्ते में नवजात शिशु ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर लगातार ब्लड मंगाती रही 6 बार ब्लड लाकर दिया सुबह को 24 वर्षीय शशि कश्यप की भी मौत हो गई । परिवार वालों का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही की है और समय से पहले बच्चे की डिलीवरी कर दी परिवार वालों ने डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा