बदायूँ। श्री बदायूँ धाम से श्री भक्ति जागरण समाज सेवा सोसायटी के तत्वावधान में तीर्थयात्रियों का एक विशाल समूह बस द्वारा सोरों स्थित श्री वराह भगवान धाम एवं गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यात्रा में शामिल सज्जनों, महिलाओं, बच्चों तथा सनातन धर्मावलंबी भाई-बहनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने श्री वराह भगवान धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया तथा पवित्र सरोवर की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके उपरांत गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब में पहुंचकर संगत ने शबद-कीर्तन का श्रवण किया और लंगर ग्रहण कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।इस तीर्थयात्रा के सफल आयोजन में श्री भगत सिंह जुनेजा, संजय अरोड़ा, कुँवर अमित कुमार अरोड़ा (अधिवक्ता), इशांक अरोड़ा, श्रीमती तरूणा अरोड़ा, अमित कपूर, राजीव सक्सेना, श्रीमती ममता वर्मा, श्रीमती अमिता उपाध्याय एवं शिव कुमार वर्मा का विशेष योगदान रहा।गुरुद्वारा साहिब में श्री भगत सिंह जुनेजा द्वारा कुँवर अमित कुमार अरोड़ा (अधिवक्ता) एवं श्रीमती अमिता उपाध्याय को गुरुद्वारे के प्रधान ग्रंथी की ओर से सरोपा सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर संजय अरोड़ा, भगत सिंह जुनेजा, कुँवर अमित कुमार अरोड़ा एडवोकेट तथा सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती राधा भारद्वाज ने यात्रा में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएं न केवल आस्था को सुदृढ़ करती हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, सेवा और सद्भाव की भावना को भी मजबूत बनाती हैं।