मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

‘एक पेड़ माँ के नाम’ से जनआंदोलन खड़ा करेगी भाजपा, 12 साल की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने का संकल्प

May 31, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 134वें संस्करण के प्रसारण को जनपद बदायूं में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के उपरांत बूथ कार्यसमितियों की बैठकें आयोजित कर 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रस्तावित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान तथा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून तक चलने वाले जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान की रूपरेखा तय की गई।
उझानी नगर में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में समाज, पर्यावरण, जल संरक्षण और राष्ट्रहित में कार्य कर रहे सामान्य नागरिकों की प्रेरणादायक कहानियों को सामने रखकर यह संदेश दिया है कि राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए तथा केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएदातागंज नगर में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि ‘मन की बात’ में उल्लेखित युवाओं के प्रयास यह साबित करते हैं कि बदलाव की शुरुआत मजबूत संकल्प से होती है। उन्होंने कहा कि आगामी अभियान केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने गंगा डॉल्फिन संरक्षण का उल्लेख करते हुए पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 5 जून को अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने और अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि समाज और राष्ट्रहित में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोग ही भारत की असली ताकत हैं। भाजपा कार्यकर्ता भी सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाज के बीच कार्य करते हैं तथा केंद्र सरकार के ऐतिहासिक विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता सामाजिक दायित्व हैं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है तथा आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि ‘मन की बात’ देशभर के प्रेरणादायक व्यक्तित्वों और उनके कार्यों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का सशक्त मंच बन चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, मदन मोहन लोधी, कृष्ण शर्मा, विवेक राष्ट्रवादी, अखिल अग्रवाल, सुमित गुप्ता, रतन जिंदल, अंकित शर्मा, विनोद अग्रवाल, राकेश वर्मा, अरविंद अग्निहोत्री, हिमालयन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights