लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

WhatsApp Image 2026-05-31 at 2.36.36 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं,।। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जनपद के चांडी गांव में हुआ था। उन्होंने अपने जीवनकाल में उत्कृष्ट प्रशासन, जनकल्याणकारी नीतियों और सामाजिक सुधारों के माध्यम से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने विधवाओं को संपत्ति का अधिकार दिलाने तथा व्यापारियों को व्यापार विस्तार के लिए प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने काशी, सोमनाथ, उज्जैन, गया, अयोध्या, मथुरा, बद्रीनाथ और रामेश्वरम सहित देश के अनेक प्रमुख तीर्थस्थलों पर मंदिरों, घाटों और धर्मशालाओं का निर्माण कराया। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन त्याग, सादगी, न्यायप्रियता और नारी सशक्तिकरण का प्रेरणादायक उदाहरण है।
गोष्ठी में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा, पूर्व अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष बन्ने खां, महासचिव शमीम अहमद खान फौजी, महासचिव नूर सबा, सचिव शहजाद खान एवं सचिव सितारा बी सहित अन्य वक्ताओं ने भी लोकमाता के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर फरीद खान, श्याम कुमार, शराफत हुसैन, प्रेमपाल, नरेंद्र सिंह, विशाल कुमार, रवि यादव समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकील अहमद ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights