दबंगों ने फसल उजाड़ी, विरोध पर महिला और परिवार पर जानलेवा हमला, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

WhatsApp Image 2026-05-30 at 8.07.06 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना विशारतगंज क्षेत्र के ग्राम बेहटा बुजुर्ग निवासी नीलम पुत्री वीरेन्द्र ने गांव के कुछ लोगों पर फसल को नुकसान पहुंचाने, घर में घुसकर मारपीट करने तथा परिवार पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
नीलम के अनुसार उनके खेत में खड़ी मक्के की फसल को गांव के कुछ लोग और उनके बच्चे लगातार नुकसान पहुंचाते रहे हैं। इस संबंध में उनके पिता द्वारा कई बार शिकायत की गई, लेकिन आरोपितों ने हर बार आश्वासन देकर बात टाल दी। आरोप है कि 29 मई को उनकी छोटी बहन ने खेत में कुछ बच्चों को फसल बर्बाद करते देखा और विरोध किया। इसकी शिकायत करने पर आरोपित पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए।
पीड़िता का आरोप है कि उसी दिन दोपहर करीब दो बजे मनोज, विजय , मुनीश पुत्र राम बहादुर, मुनीश ,लखन, पवन , पुत्रगण संतोष , राहुल पुत्र हरीश सहित कई लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। आरोपितों ने घर का सामान फेंक दिया और नीलम के साथ बेरहमी से मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने धारधार हथियार से हमला किया उन्हें घसीटा, अभद्रता की तथा गंभीर चोटें पहुंचाईं। आरोप है कि एक आरोपी ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद पीड़िता ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। नीलम का कहना है कि 30 मई की सुबह उनकी छोटी बहन पर भी आरोपितों ने हमला कर दिया। बहन को बचाने पहुंचे भाई और अन्य परिजनों पर भी धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल भाई को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि थाना विशारतगंज में शिकायत करने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उनका कहना है कि आरोपित राजनीतिक प्रभाव वाले लोग हैं और पुलिस में उनकी पकड़ होने के कारण कार्रवाई नहीं हो रही है।
नीलम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights