मनुष्य को सूर्य और चंद्रमा के गुणों को धारण करना चाहिए : आचार्य आनंद पुरुषार्थी

WhatsApp Image 2026-05-30 at 6.44.10 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी।,तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में चल रहे यज्ञ महोत्सव 2026 के तीसरे दिन देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।आज सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने भी यज्ञ में आहुतियां देकर विश्व शांति की कामना की । आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में होने वाले यज्ञ महोत्सव के तीसरे दिन यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य आनंद पुरुषार्थी ने कहा “मनुष्य को सूर्य और चंद्रमा के गुणो को धारण करना चाहिए जैसे कृष्ण पक्ष का चंद्रमा धीरे-धीरे घटता है ऐसे ही मनुष्य को अपनी बुराइयां छोड़नी चाहिए और शुक्ल पक्ष का चंद्रमा जैसे-जैसे बढ़ता है ऐसे ऐसे व्यक्ति को अच्छाइयों को सद्गुणों को बढ़ाना चाहिए ! उन्होंने कहा जिस प्रकार सूर्य सबको देता ही देता है किसी से लेने की अपेक्षा नहीं करता इसी प्रकार मनुष्य को भी कुछ कार्य परोपकार के लिए बिना प्रलोभन के करने चाहिए ! बदायूं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा ‘यज्ञ से बढ़कर संसार का और कोई कल्याणकारी कार्य नहीं है,मैं यज्ञ भगवान से अपने समाज देश और विश्वशांति की प्रार्थना करता हूं । आचार्य संजीव रूप 12 महीने 365 दिन यज्ञ करते हैं उसी का परिणाम है कि यज्ञ तीर्थ गुधनी मे ओलावृष्टि वर्षों से नहीं हुई हैं गांव में प्रेम है सौहार्द है ! श्रीमती पूनम यादव ने कहा ‘ संस्कार के बिना बच्चे कभी भी राष्ट्रभक्ति नहीं बन सकते , आर्य समाज गुधनी बच्चों को राष्ट्रभक्त बना रहा है । ‘नोएडा से पधारी वेदों की विदुषी श्रीमती अलका आर्य ने कहा “माता-पिता की उपेक्षा के कारण बच्चे बिगड़ रहे हैं । चरित्र चौपट हो रहा है परिवार टूट रहे हैं । ऐसे में समाधान एक ही है धन कमाने से पहले धर्म कमाया जाए ! आर्य प्रतिनिधि सभा के उप प्रधान दया शंकर आर्य ने कहा “यज्ञ तीर्थ गुधनी में आकर बहुत अच्छा लगा । यहां इतना बड़ा उत्सव देखकर .लग रहा है कि आर्यों का मेला है ।मुख्य यजमान रवि प्रकाश अग्रवाल सुभाष चंद्र अग्रवाल ने भी अपने विचार रखें ! भजन उपदेशक पंडित उदयराज आर्य पंडित ओम सुमिरन आर्य श्रीमती देव की आर्य ने भी भजन प्रस्तुत किए पंडित मुकेश आर्य के भजन तथा संजय सिंह और रामसेवक मास्टर के भजन सबको बहुत अच्छे लगे ! पं भगवान दास धनुर्धर ने अपनी कला का प्रदर्शन किया । कोलकाता कोटा राजस्थान , मध्य प्रदेश , बिहार दिल्ली हरियाणा आदि प्रदेशो से श्रद्धालु तथा विद्वान संत पहुंचे ! आचार्य संजीव रूप में आज 200 से अधिक अतिथियों का सम्मान पत्र आदि देकर के अभिनंदन किया ।सभी संतो ने यजमानों को आशीर्वाद दिया कार्यक्रम में मास्टर अगर पाल सिंह ,संजीव कुमार गुप्ता , त्रिलोकी नाथ एडवोकेट,अवनीश चंद्र गोयल , रामावतार गोयल , प्रदीप गोयल,आदेश उपाध्याय,मास्टर भीकम सिंह,गंगा शरण गुप्ता, सुरेंद्र आर्य , आनंद आर्य श्रीमती शशि आर्य श्रीमती किरण आर्य श्रीमती अरुणा रानी , श्रीमती रक्षा आर्य ट्री मेन प्रशांत आर्य ‘ नीरज अग्निहोत्री मनोज पत्रकार तथा अनेक गणमान्य मौजूद रहे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights