लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के समर कैम्प में तीसरे दिन योग और कठपुतली शो हुआ, बच्चे खुशी से झूमे

WhatsApp Image 2026-05-27 at 1.52.09 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समर कैंप के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।दिन की शुरुआत योग सत्र से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश प्राप्त किया।कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित कठपुतली शो आकर्षण का केंद्र रहा। रंग-बिरंगी कठपुतलियों और रोचक प्रस्तुतियों ने बच्चों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें प्रेरणादायक संदेश भी दिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्री-प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों ने टेबल मैनर्स एक्टिविटी में भाग लेकर भोजन करने के सही तरीके एवं अच्छे व्यवहार की जानकारी प्राप्त की।कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, स्केटिंग, हॉर्स राइडिंग, हैंडबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, आर्ट एंड क्राफ्ट, रंगोली, वोकल म्यूजिक, कैलीग्राफी, कंप्यूटर, फायर-फ्री कुकिंग, डांस, फ्लूट, वैदिक मैथ्स, पॉटरी एवं साइंस क्लब गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन तेजस त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य दीपक त्यागी उपस्थित थे। इसके साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights