बदायूँ। ज्येष्ठ (जेठ) मास के चौथे बड़े मंगल (बुढ़वा मंगल) के अवसर पर कुमारतनय वैश्य समाज द्वारा श्याम नगर स्थित बुढ़िया वाड़ी मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ एवं संगीतमय भक्ति-कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।सायं सात बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में राधा रसिक कीर्तन मंडल के श्री सूर्य प्रकाश वैश्य, राजा राम, रोहित एवं सुनील ने भक्ति गीतों और सुंदरकांड पाठ के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के उपरांत कुमारतनय समाज की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में राम भक्तों और हनुमान भक्तों ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जितकिया। आयोजन में कुमारतनय समाज के महासभा मंत्री अमर वैश्य, सभा अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रकाश गुप्ता, मंत्री संदीप वैश्य, कोषाध्यक्ष किशोर वैश्य, नवीन गुप्ता, सचित प्रकाश, शोभित गुप्ता, युवा संगठन अध्यक्ष पल्लव वैश्य, युवा मंत्री प्रखर गुप्ता, सागर वैश्य, जितेंद्र गुप्ता, अनुपम गुप्ता एडवोकेट सहित अनेक पदाधिकारी एवं महिला संगठन की सदस्याएं मौजूद रहीं। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।