विशप मण्डल इंटर कॉलेज में लगी मनोरंजन प्रदर्शनी, मैग्नेट झूले और जलपरी बने आकर्षण

WhatsApp Image 2026-05-27 at 12.15.27 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शहर के विशप मण्डल इंटर कॉलेज परिसर में सामाजिक एकता एवं मनोरंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी के आयोजक जगमोहन सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस बार प्रदर्शनी में लोगों के मनोरंजन के लिए कई आकर्षक झूले लगाए गए हैं, जिनमें मैग्नेट वाले झूले विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अलावा बच्चों और युवाओं के लिए जलपरी शो भी लगाया गया है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रही है।
प्रदर्शनी में खानपान के विभिन्न स्टॉलों के साथ घरेलू एवं अन्य उपयोगी सामानों की दुकानें भी सजाई गई हैं, जहां 5 रुपये से लेकर 200 रुपये तक का सामान उपलब्ध है। आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी का समय प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक रखा गया है। प्रदर्शनी में परिवारों और बच्चों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस की दो चौकियां बनाई गई हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights