बरेली। मंगलवार मानसिक चिकित्सालय बरेली में श्री आहुति ट्रस्ट परिवार की ओर से निशुल्क भोजन,लड्डू एवम शरबत का वितरित किया गया।आहुति ट्रस्ट परिवार पिछले 7 वर्षों और 5 माह से प्रत्येक मंगलवार को मानसिक चिकित्सालय में दूर दराज से आये तीमारदारों व मरीज़ों को निशुल्क भोजन बांटने का कार्य कर रहा है।आज का भोजन एवम मिष्ठान विधान परिषद सदस्य आदरणीय कुंवर श्री महाराज सिंह के सौजन्य से एवं शरबत सनी अग्रवाल के सौजन्य से उपलब्ध कराया गया।आहुति परिवार के ट्रस्टी संजय प्रताप सिंह व डॉ लक्षलता प्रजापति के द्वारा बताया गया कि पिछले 7 वर्षों और 5 माह से प्रत्येक मंगलवार को भोजन की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की जा रही थी लेकिन कुछ समय पूर्व से अब प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को भोजन की व्यवस्था निर्बाध रूप से की जा रही है। आहुति परिवार के अन्य ट्रस्टी अमरीश कठेरिया द्वारा बताया गया कि आहुति परिवार ट्रस्ट अति शीघ्र सप्ताह के प्रत्येक दिन निशुल्कभोजन की व्यवस्था अपने सहयोगियों के सहयोग से करने का प्रयास कर रहा है।आज भोजन एवम शरबत वितरण में श्री आहुति परिवार के सदस्यों के अतिरिक्त के.एम. प्रजापति,अमित सिंह,भाई राजेश,भाई ओम गुप्ता,ओमकार सिंह, पंकज,विधि आदि का सहयोग रहा।