बदायूँ के डी पॉल स्कूल के विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते मेडल, बढ़ाया बदायूं का मान

WhatsApp Image 2026-05-27 at 12.02.41 PM (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनपद के एकमात्र आईसीएसई बोर्ड डी पॉल स्कूल, बदायूं के होनहार छात्र-छात्राओं ने मुरादाबाद में आयोजित CISCE जोनल स्पोर्ट्स 2026-27 ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं पिंकी शर्मा और अनुराग शर्मा की देखरेख में शामिल हुए, जबकि कोच अजय पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में बच्चों ने यह उपलब्धि हासिल की। अंडर-17 वर्ग में राग रस्तोगी और अंडर-14 वर्ग में कार्तिक सक्सेना ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का गौरव बढ़ाया। वहीं अंडर-17 वर्ग में प्रियांशी ने रजत पदक और अंडर-14 वर्ग में अलिश्बा फातिमा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


प्रतियोगिता से लौटने पर स्कूल परिसर में विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य फादर अजिन पॉल ने सभी बच्चों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक फादर अनीश जोर्ज ने बच्चों को अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों, कोच तथा साथ गए शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है और डी पॉल स्कूल भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को हरसंभव सहयोग देता रहेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights