बदायूँ। भारत विकास परिषद शाखा गौरी शंकर बदायूं द्वारा जिला परिषद हाल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बरेली से पधारे क्षेत्रीय पर्यावरण सचिव संजीव जौली एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यशाला के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यशैली और समाज सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में शाखा गौरी शंकर के प्रत्येक सदस्य ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया, जिसके चलते कार्यशाला का संचालन सुचारू रूप से संपन्न हुआ। प्रतिभागियों को भी कार्यक्रम से एक बेहतर और प्रेरणादायक अनुभव प्राप्त हुआ। कार्यशाला में सदस्यों की ऊर्जा, सक्रियता और उत्साह को देखकर भविष्य में शाखा के और अधिक प्रगति करने की संभावना व्यक्त की गई। कार्यक्रम में सदस्यों की उपस्थिति भी काफी अच्छी रही। आयोजकों ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी।