ईदगाह में सुबह दस बजे दरगाह आला हज़रत पर साढ़े दस बजे अदा की जाएगी नमाज़।
बरेली। मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार ईद-उल-अज़हा देश भर में 28 मई को मनाया जाएगा। इस दिन मुसलमान सबसे पहले नमाज़ अदा करते है इसके बाद अल्लाह की राह में कुर्बानी देते है। ईदगाह समेत सभी प्रमुख दरगाहों,ख़ानक़ाहों व मस्जिदों की इन्तेज़ामिया कमेटी ने ईद की नमाज़ का वक़्त मुकर्रर कर दिया है। मुख्य नमाज़ बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह दस(10.00) बजे अदा की जाएगी। शहर में सबसे पहले बाजार सन्दल खान स्थित दरगाह वली मियां की चांद मस्जिद में सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर नमाज़ अदा की जाएगी। वहीं गढ़ी चौकी स्थित गढ़ी मस्जिद में नमाजियों की सहूलियत के मद्देनज़र दो शिफ्टों में नमाज़ अदा की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे दूसरी शिफ्ट 7.30 बजे अदा की जाएगी। दरगाह आला हज़रत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि सबसे आखिर में दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद में सुबह साढ़े दस(10.30) बजे नमाज़ अदा की जायेगी।5.40 जखीरा की दुलिया वाली।6.00 कुतुबखाना चौराहे वाली मस्ज़िद,बड़ा बाजार की बादशाह बेगम मस्जिद।मलूकपुर की नूरी रज़ा तंबाकू वाली मस्जिद,हजियापुर की हसनैनी मस्जिद।6.30 दरगाह ताजुश्शरिया , रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद,कांकर टोला की छः मीनारा मस्जिद,काज़ी टोला की इमामबाड़े वाली मस्जिद,बाज़ार संदल खान की नूर ए इलाही मस्जिद,किला थाने की किला शाही मस्जिद।6.45 दरगाह शाह शराफत अली मियां हजियापुर की मदीना मस्जिद, ब्रह्मपुरा की सैय्यदों वाली मस्जिद।7.00 सैलानी की हबीबिया रज़विया मस्जिद, चौकी चौराहा की रहमानिया मस्जिद,फूलवालान की नूरजहां मस्जिद,रोहली टोला की अब्बासियान मस्जिद,एजाज़ नगर की गौटिया की पुरानी मस्जिद,खन्नू मोहल्ला की अबुबकर मस्जिद।7.15 एजाज़ नगर की गौटिया की मौला अली मस्जिद,मलूकपुर की पूर्वियान मस्जिद,काज़ी टोला मस्जिद।7.30 खानकाह ए वामिकिया ,ईदगाह बिहारमान नगला,जसोली की पीराशाह मस्जिद,ज़ख़ीरा की इमली वाली मस्जिद,सिटी स्टेशन वाली मस्जिद, फूटा दरवाज़ा की मस्जिद शमशुद्दीन,आजम नगर की आहते वाली मस्जिद,मॉडल टाउन चौकी की मुस्तफाई मस्जिद, हजियापुर की खजूर वाली मस्जिद,पीरबहोड़ा की हुसैनी मस्जिद, कांकर टोला की नूरानी मस्जिद।8.00 मलूकपुर की मुफ्ती ए आजम मस्जिद,कुतुबखाना की सुनहरी मस्जिद,बानखाना की खुदा बक्श मस्जिद,कंगी टोला की नूरी रज़ा मस्जिद,घेर शेख मिट्ठू की नियारयान मस्जिद,सुभाषनगर की साबरी मस्जिद,जखीरा की बाग वाली मस्जिद,कैंट की हाथीखाना मस्जिद,रेती की नक्शबंदियान मस्जिद।8.15 गली मनिहारान कुतुबखाना की क़ादरी मस्जिद।8.30 खानकाह ए नियाज़िया, गुलाब नगर की दरगाह बशीर मियां,बाकर गंज की दरगाह रफीकुल औलिया कचहरी वाली मस्जिद,घेर जाफर खान की मिर्ज़ाई मस्जिद,आजम नगर की हरी मस्जिद, इज्ज़त नगर की मौजू शाह बाबा की मस्जिद।9.00 दरगाह शाहदाना वली, किला की जामा मस्जिद, सिविल लाइंस की नौमहला मस्जिद , खन्नू मोहल्ला की दादा मियां मस्जिद।10.30 दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद ,गुलाब नगर की दलेर खान मस्जिद।















































































