ठेकदार से परेशान , बरेली में सफाई मित्रों का फूटा गुस्सा, 3 से 6 हजार मानदेय में कैसे चले घर

WhatsApp Image 2026-05-26 at 6.42.39 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नगर निगम के जोन-4 में सफाई मित्रों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। पिछले तीन दिनों से घरों से कूड़ा नहीं उठ रहा, जिससे मोहल्लों और सड़कों पर गंदगी के ढेर लग गए हैं। भीषण गर्मी में बदबू और संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।सफाई कर्मियों का आरोप है कि ठेकेदार युनुस खां के माध्यम से उन्हें केवल 3 हजार से 6 हजार रुपये तक का मानदेय दिया जाता है। इतना ही नहीं, यह भुगतान भी समय पर नहीं मिलता और कई बार डेढ़ से दो महीने बाद पैसा दिया जाता है। कर्मचारियों का कहना है कि इतनी कम रकम में परिवार चलाना बेहद मुश्किल हो गया है।हड़ताल कर रहे सफाई मित्रों ने ठेकेदार यूनुस खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब उन्होंने बकाया वेतन और मानदेय बढ़ाने की मांग की तो उन्हें डराया-धमकाया गया। आरोप है कि एफआईआर दर्ज कराने तक की धमकी दी गई, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी फैल गई।सफाई मित्रों ने सरकार और नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि उनका मानदेय कम से कम 15 हजार रुपये किया जाए और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
हड़ताल में मोतीलाल, विकास, अमित, ममता, राकेश, किशोर, दीपक, आर्यन, भोलू, छोटेलाल, अमन, विवेक और अभिषेक सहित सैकड़ों सफाई मित्र मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights