बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के महेशपुरा फाटक के पास दबंगों ने एक ऑटो चालक को पीट दिया विरोध करने पर सवारी को भी पीटा , ऑटो चालक ने थाना सुभाष नगर पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की पुलिस में घायल का मेडिकल परीक्षण करायाथाना बिशारतगंज क्षेत्र के पुरानी बाजार के पास निवासी निवासी 22 वर्षीय रोहित साहू पुत्र चंद्रभान साहू ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है सुबह रामगंगा स्टेशन से सवारी लेकर बरेली की तरफ आ रहा था महेशपुरा फाटक के पास सामने से एक मोटरसाइकिल जिसमें तीन लोग सवार थे गुजर कर गई उसके बाद वापस आकर उन लोगों ने आटो को घेर लिया जिसमें एक प्रथम नाम का युवक था जो महेशपुरा का रहने वाला है दो अन्य लोग थे उन तीनों ने हाथ के कड़े से रोहित साहू की पिटाई कर दी ऑटो में बैठी सवारी ने बचाने का जब प्रयास किया तो उसके भी दो-तीन थप्पड़ मार दिए और तीनों लोग भाग गए , घायल रोहित साहू ने थाना सुभाष नगर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।