महफ़िल-ए-हज में हाजियों की खैरियत और देश में अमन-चैन के लिए की गई विशेष दुआ
बरेली। फूलवालान स्थित ऐवान-ए-मज़हर में बरेली हज सेवा समिति के तत्वावधान में एक ‘महफ़िल-ए-हज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दुनियाभर से हज के लिए गए हाजियो की खैरियत और देश में अमन-ओ-अमान के लिए विशेष (ख़ुसूसी) दुआ मांगी गई।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने कहा:
”भारत सहित दुनियाभर के बेहद खुशकिस्मत लोग इस पाक सफर में शामिल हुए हैं। अल्लाह उन सभी की हज को कुबूल फरमाए। हर मोमिन के दिल में यह दुआ है कि आने वाले सालों में अल्लाह हम सबको भी सफ़र-ए-हज का शर्फ़ (अवसर) अता फरमाए।”
लाइव वीडियो कॉलिंग से देखे अराफात के लाइव मंजरकार्यक्रम के दौरान बरेली के हज ट्रेनर ने उपस्थित लोगों को हज के विभिन्न अरकान (नियमों/धार्मिक प्रक्रियाओं) की मुकम्मल जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज अराफ़ात के मैदान का मुख्य अरकान है और हाजी वहाँ दिनभर क्या-क्या इबादतें करेंगे। इस मौके पर तकनीक का खूबसूरत इस्तेमाल करते हुए सऊदी अरब में मौजूद हाजियों से लाइव वीडियो कॉलिंग के जरिए बात की गई। वीडियो कॉल पर अराफ़ात के मैदान का पाक मंजर देखकर महफिल में मौजूद लोग भावुक हो गए और हाजियों ने भी अपनी खुशी का इजहार किया।मुल्क की तरक्की और भाईचारे के लिए उठे हाथइस मुकद्दस मौके पर शहर इमाम खुर्शीद आलम ने ख़ुसूसी दुआ कराई। उन्होंने भारत देश और यहाँ की आवाम की तरक़्क़ी, खुशहाली, सलामती, कामयाबी, अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी। ”या रब्बुल आलमीन! जो हज पर गए हैं, उनकी इबादत, तौबा और दुआओं को कबूल फरमा। और जो जाने की तमन्ना रखते हैं, उनके लिए वसीले पैदा फरमा और उनके नसीब में भी जल्द से जल्द यह मुकद्दस सफ़र लिख दे। आमीन।”साथ ही बेरोजगारों को रोजगार मिलने और बीमारों को शिफा (स्वास्थ्य लाभ) अता होने की भी ख़ुसूसी की गई।
इस महफिल में मुख्य रूप से हाजी उवैस खान,हाजी सय्यद कम्बर अली,हाजी फैसल शम्सी,सय्यद असद अली,हाजी शोएब खान,गुलरेज़ खान,बिलाल खान,मुज़म्मिल खान, हाजी यासीन कुरैशी, हाजी नदीम शम्सी,हाजी सोहेल आफ़ताब,मोहम्मद हुसैन खान,हाजी यासीन खान, साजिद खान,हाजी अतीक हुसैन हाफ़िज़ चाँद,हाजी साकिब रज़ा ख़ाँ और अहमद उल्लाह वारसी सहित सम्मनित लोग मौजूद रहे।















































































