लखनऊ में मंत्रियों से मुलाकात: बदायूँ के विकास और युवाओं के भविष्य पर बनी रणनीति

WhatsApp Image 2026-05-26 at 6.20.16 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। बदायूँ विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों को लेकर लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों से महत्वपूर्ण मुलाकात की गई। इस दौरान नगर विकास, युवाओं के खेल भविष्य और जनसुविधाओं से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।सबसे पहले प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट कर बदायूँ नगर में पार्क निर्माण की मांग उठाई। मंत्री को सौंपे गए पत्र में बताया गया कि शहर में पार्कों की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट बदायूँ के निकट जेल विभाग की खाली भूमि पर एक आधुनिक एवं सुव्यवस्थित पार्क के निर्माण की मांग रखी गई।मंत्री को यह भी अवगत कराया गया कि इस संबंध में पूर्व में जिला प्रशासन की ओर से शासन स्तर पर कई बार पत्राचार किया जा चुका है। इस पर कारागार मंत्री ने नगरवासियों की सुविधा और शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।इसके बाद खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव से भी शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस दौरान बदायूँ विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के लिए खेल सुविधाओं के विस्तार, उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन तथा बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।खेल मंत्री ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए खेल अवसंरचना के विकास और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।यह मुलाकात बदायूँ नगर के समग्र विकास और युवाओं के सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights