बाबा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने फन सिटी बरेली में खूब मौज मस्ती की,धमाल मचाया
बिल्सी।बाबा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों के लिए बरेली फन सिटी वॉटर पार्क ले जाया गया। जहां बच्चों ने वॉटर पार्क में तैराकी के गुण सीखने के साथ वेव पूल में जमकर मस्ती की। कक्षा 3 से 12 तक के 184 छात्र-छात्राओं ने इस भ्रमण में प्रतिभाग किया। बच्चे सुबह 10 बजे वहां पहुंचे और ब्रेकफास्ट किया। इसके बाद झूलों पर बच्चों ने जमकर मस्ती की और वाटर फॉल भी देखा। बच्चों ने नाव तथा विभिन्न झूलों के साथ ही जंपिग ट्रेन, अफ्रीकन जंगल, मोगैम्बो की गुफा, ममी, फन सिटी ट्रेन, रेंजर, नाव, क्रेजी कार आदि का बच्चों ने आनंद उठाया। इसके बाद वाटर पूल में स्विमिंग, फोम पूल, रेन डांस, स्लाइडर का आनंद लिया। सबसे ज्यादा बच्चों ने अपना समय वाटर पार्क में बिताया। वेव पूल में बच्चे सबसे ज्यादा रोमांचित हुए। सभी बच्चों ने डीजे की धुनों पर डांस भी किया। इसके पश्चात बच्चों को लंच कराया गया।विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई। प्रत्येक समूह के साथ एक-एक समूह प्रभारी नियुक्त किया गया था, जिनकी देखरेख में सभी गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित की गईं। विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया था कि वे पूरे समय अपने समूह प्रभारी के साथ ही रहें और सभी नियमों का पालन करें।

डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने सभी विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर एवं सावधानीपूर्वक भ्रमण करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा इस भ्रमण में बच्चों ने मनोरंजन व अधिगम को एक साथ अनुभव करते हुए फन सिटी वॉटर पार्क का आनंद लिया और तैराकी के गुण सीखे।डायरेक्टर साधना वार्ष्णेय ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण पर विद्यार्थियों को नए स्थानों पर जाने, उनके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का भी अवसर मिलता है। यह भ्रमण विद्यार्थियों के जीवन के लिए कई नए चीजों को सीखने और अपने कौशल को बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करता है । विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए उन्हें विविध क्षेत्रों का ज्ञान होना जरूरी है।विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा के बाहर भी सीखने का अवसर प्रदान करना तथा उनके मानसिक एवं सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करना था। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण का भरपूर आनंद लिया और यह अनुभव उनके लिए यादगार साबित हुआ।इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।















































































