मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

84 घंटा हनुमान मंदिर पर पुरुषोत्तम ज्येष्ठ मास का चतुर्थ बड़ा मंगल पर्व भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया

May 26, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं, सराफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास के चतुर्थ बड़े मंगल का पर्व श्रद्धा पूर्वक, भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. दोपहर 12:00 बजे से शाम तक शीतल शरबत का वितरण धूप से व्याकुल राहगीरों को किया गया.
मंदिर के पुजारी पंडित सुधीर मिश्रा ने प्रातः काल 7:30 बजे कलयुग के जागृत देव पवन पुत्र भगवान श्री राम के परम प्रिय भक्त श्री हनुमान जी का चमेली के तेल एवं सिंदूर से लेपन कर चोला चढ़ाया. तत्पश्चात नवीन वस्त्र आभूषणों से भगवान श्री हनुमान जी का भव्य -दिव्य श्रृंगार कर आरती उतारी एवं लड्डुओं का भोग लगाया गया.मंदिर के पुजारी पंडित सुधीर मिश्रा ने बताया- भगवान श्री राम के परम प्रिय एवं अन्य भक्त कलयुग के जागृत देव हैं श्री हनुमान जी. जिनकी कृपा से भक्तों के रोग ,शोक एवं अन्य संकट कट जाते हैं. हनुमान जी की कृपा पाने के लिए भगवान श्री रामकी आराधना करनी चाहिए.सिंदूरी चोला,नवीन वस्त्र आभूषण की व्यवस्थाअनीता वैश्य एवं उमंग वैश्य के द्वारा कराई गईशाम को 7:30 बजे श्री हनुमान चालीसा का पाठ एवं भव्य दिव्य आरती का आयोजन किया गया. भक्तों के जय श्री राम,जय हनुमान के जयकारों से वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो गया.इस मौके पर राजकुमार सिंह सेंगर, अजय रस्तोगी, आलोक भारद्वाज, मुकुल जोशी,नीति अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल, कन्हैया मिश्रा, रामगोपाल पटवा, अशोक पटवा, संजय राणा, वंश मिश्रा, नितिन रस्तोगी एवं नरेश प्रजापति का विशेष योगदान रहा.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights