“पीरियड पाठशाला–0.2” के तहत राजकीय महाविद्यालय में मनाया गया मासिक धर्म दिवस

WhatsApp Image 2026-05-26 at 4.49.42 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। होप्युनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन एवं राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास के संयुक्त तत्वावधान में “पीरियड पाठशाला–0.2” अभियान के अंतर्गत मासिक धर्म दिवस समारोह एवं मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जागरूकता के प्रति प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती गामिनी सिंगला उपस्थित रहीं। संस्था की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्रद्धा गुप्ता एवं स्वास्थ्य विभाग से आए अतिथियों का स्वागत छात्राओं ने बैज एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, काव्य पाठ, भाषण एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों की विषयवस्तु मासिक धर्म दिवस एवं मासिक धर्म जागरूकता पर आधारित रही। छात्राओं ने अपनी कला, विचार एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक मुद्दों एवं जागरूकता का प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया।संस्था की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मासिक धर्म कोई शर्म या संकोच का विषय नहीं, बल्कि यह महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी एक स्वाभाविक एवं महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने छात्राओं को इस विषय पर अपने माता-पिता एवं परिवारजनों से खुलकर संवाद करने तथा समाज में फैली भ्रांतियों और अंधविश्वासों को दूर करने का संदेश दिया।मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं के जीवन की वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे लेकर समाज में व्याप्त अंधविश्वासों एवं गलत धारणाओं को समाप्त करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को स्वयं जागरूक बनने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज में भी सही जानकारी साझा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को इस विषय पर खुलकर चर्चा करनी चाहिए, ताकि वे संकोच एवं झिझक से बाहर निकलकर आत्मविश्वास के साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें। साथ ही उन्होंने छात्राओं को स्वच्छता, संतुलित पोषण एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति सजग रहने का संदेश भी दिया।
स्वास्थ्य विभाग से आईं डॉ. अल्का ने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता अपनाने एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के विषय में जागरूक किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक होना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंकार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति प्रभारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई ने किया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से जिला समन्वयक छवि वैश्य, प्रीति चौहान सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।समापन अवसर पर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित छात्राओं को होप्युनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से सेनेटरी पैड वितरित किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के समस्त स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा, जिनमें कुमकुम, सरिता यादव, ज्योति सागर, वैष्णवी मिश्रा, मोहिनी, लायबा, सुमन पाल, कुसुम लता एवं अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
“पीरियड पाठशाला–0.2” के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम मासिक धर्म जागरूकता एवं महिला स्वास्थ्य के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश देने की दिशा में एक प्रेरणादायक एवं सराहनीय पहल साबित हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights