मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

स्काउट गाइड के निशुल्क शीतल जल और शरबत वितरण शिविर का 26 वें दिन हुआ समापन

May 26, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं : भीषण गर्मी में राहगीरों और जरूरतमंदों को भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर संचालित निशुल्क शीतल जल सेवा एवं शरबत वितरण शिविर का 26 वें दिन समापन हो गया। स्काउट-गाइड ने राहगीरों और दूर-दराज से आए यात्रियों को शीतल जल एवं शरबत बांटा। शिविर के दौरान हजारों लोगों की प्यास बुझाकर संस्था ने सेवा, सहयोग और सद्भावना की मिसाल पेश की। पूर्व जिला मुख्यायुक्त डा.वीरपाल सिंह सोलंकी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवा से बच्चे देशभक्त और क्रांतिकारी बनते हैं।प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि भारत स्काउट गाइड संस्था सदैव समाज हित के कार्यों में अग्रणी रही है। तपती धूप और गर्म हवाओं के बीच बच्चों ने अद्म्य साहस का परिचय दिया।इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप के अध्यक्ष डा.एसके. गुप्ता ने कहा कि निस्वार्थ सेवा ही सच्ची मानवता है। उन्होंने कहा कि जल सेवा जैसा कार्य लोगों को जीवनदान देने के समान है।गांधी जन्मशती नेत्र चिकित्सालय के डा.अरविंद कुमार तिवारी ने कहा कि युवा परिश्रम करें, धैर्य और साहस के साथ आगे बढ़ें। रोटरी क्लब के सचिव एडवोकेट मुनेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता और राजीव भारती ने शरबत वितरण में सहयोग प्रदान किया। राजकीय इंटर कालेज के प्रवक्ता गिरिजेश कुमार, नेहरु इंटर कालेज अलापुर की प्रवक्ता विभा तिवारी, आडीटर सुभाष मैथिल, राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त महेश चंद्र पाठक, जिला सचिव आलोक पाठक ने स्काउट गाइड के कार्यों की सराहना की।जिला संगठन‌ कमिश्नर मु.असरार और पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में बच्चों ने सेवा कार्य किया।
इस मौके पर स्काउट संस्था के आईटी शमशाद हुसैन, कमलेश ज्ञानी, नितिन झा, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, महीपाल सिंह तोमर, नंदराम शाक्य, सवा महविश, फरदीन अहमद, हिमांशु कश्यप, सचिन यादव, शिवम यादव, अमोली सक्सेना, उर्मी मौर्य, यष्टि सक्सेना, आकांक्षा साहू, सिद्धि गुप्ता, सचिन पाल, रुचित बाबू, प्रेम आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights