भाजपा विधायक हरीश शाक्य के प्रयास से बिल्सी के राजकीय डिग्री कॉलेज में बीएससी कक्षाओं को मिली स्वीकृति

WhatsApp Image 2026-05-26 at 4.40.03 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। । क्षेत्रीय भाजपा विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों के चलते शासन ने स्थानीय महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर राजकीय महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर बीएससी की कक्षाएं शुरू करने की मंजूरी दे दी है इसके लिए शासन ने विभिन्न विषय के पांच असिस्टेंट प्रोफेसर (प्रवक्ता) तथा गैर शैक्षणिक पदों के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक के चार पद सृजित करने की भी स्वीकृति प्रदान कर दी है । इसी शैक्षिक सत्र से महाविद्यालय में विज्ञान की कक्षाएं शुरू हो जाएगी । विज्ञान की कक्षाओं के संचालन की स्वीकृति मिल जाने से क्षेत्र की जनता में भी काफी खुशी है ।स्थानीय महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर राजकीय महाविद्यालय में बीएससी की कक्षाएं शुरू कराए जाने के लिए क्षेत्र की जनता द्वारा लंबे समय से मांग की जाती रही थी लेकिन पूर्व में किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस अहम मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया । क्षेत्र की जनता ने मौजूदा भाजपा विधायक हरीश शाक्य से महाविद्यालय में बीएससी की कक्षाएं शुरू कराई जाने की मांग की थी तब श्री शाक्य ने जनता को यह आश्वासन दिया था कि वह हर हाल में वर्ष 2026 में महाविद्यालय में बीएससी की कक्षाएं शुरू कराए जाने का प्रयास करेंगे इसके लिए उन्होंने पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर प्रस्ताव दिया था और अवगत कराया था कि बिल्सी क्षेत्र इस महाविद्यालय में बीएससी की कक्षाएं शुरू नहीं होने के कारण बहुत से बच्चे हर साल विज्ञान की पढ़ाई करने से वंचित रह जाते हैं या फिर उन्हें दूसरे स्थान पर जाना पड़ता है । विधायक ने शासन को अवगत कराया था कि इस क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में बच्चे विज्ञान की शिक्षा ग्रहण करने को दूसरे स्थान पर जाते हैं इसलिए राजकीय महाविद्यालय में बीएससी की कक्षाओं का संचालन होना बेहद जरूरी है । बीते दिन भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर डिग्री कॉलेज में बीएससी की कक्षाएं शुरू कराई जाने का अनुरोध किया था और उनके इस प्रयास पर आज शासन ने मोहर लगा दी है । उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव शकील अहमद सिद्दीकी ने निदेशक उच्च शिक्षा को इस संबंध में पत्र भेजा है जिसमें जिक्र किया गया है कि महाराणा प्रताप राजकीय स्नातक उत्तर महाविद्यालय बिल्सी में बीएससी पाठ्यक्रम के संचालन के लिए शासन से अनुमति दे दी गई है इसके लिए भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान जंतु विज्ञान वनस्पति विज्ञान और गणित विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर का पद सृजित कर दिया गया है इसके अतिरिक्त चार प्रयोगशाला सहायक के पद सृजित कर दिए गए हैं । इन पदों पर उच्च शिक्षा विभाग यूजीसी द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार लोक सेवा आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती के जरिए पदों को भरा जाएगा । इधर बिल्सी के राजकीय महाविद्यालय में बीएससी की कक्षाओं के संचालन और प्रोफेसर के पद सृजित जानकारी होने की जानकारी मिलने से क्षेत्र के छात्राओं में भी काफी खुशी है इसके अलावा उनके अभिभावक भी काफी खुशी है और उन्होंने क्षेत्रीय विधायक के प्रति आभार भी व्यक्त किया है ।भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने कहा राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान की कक्षाएं शुरू कराए जाने के लिए जनता काफी समय से मांग कर रही थी और यह बेहद अहम मांग थी इसके लिए उन्होंने शासन स्तर पर प्रस्ताव दिया था । मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री ने उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रस्ताव पर हरी झंडी दे दी है इसी शैक्षिक सत्र से महाविद्यालय में कक्षाएं शुरू हो जाएगी । क्षेत्र के हजारों छात्राओं को इसका लाभ मिल सकेगा ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights