लार्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में वॉटर स्प्लैश डे एवं रोचक गतिविधिया हुई

WhatsApp Image 2026-05-26 at 2.57.31 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समर कैंप के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लिया।कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों के लिए “वॉटर स्प्लैश डे” का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने जल गतिविधियों का आनंद लेते हुए गर्मी से राहत महसूस की। रंग-बिरंगी खेल गतिविधियों ने बच्चों में उत्साह एवं खुशी का वातावरण बना दिया।प्री-प्राइमरी वर्ग के नन्हे विद्यार्थियों के लिए शैडो एक्टिविटी तथा टेबल मैनर्स एक्टिविटी आयोजित की गई। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने छाया की पहचान करने के साथ-साथ भोजन करने के सही तरीकों एवं अच्छे व्यवहार की जानकारी प्राप्त की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, स्केटिंग, हॉर्स राइडिंग, हैंडबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, आर्ट एंड क्राफ्ट, रंगोली, वोकल म्यूजिक, कैलीग्राफी, कंप्यूटर, फायर-फ्री कुकिंग, डांस, फ्लूट, वैदिक मैथ्स, पॉटरी एवं साइंस क्लब गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।समर कैंप का यह दिवस विद्यार्थियों के लिए आनंददायक, शिक्षाप्रद एवं रचनात्मक अनुभवों से भरपूर रहा।कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन तेजस त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य दीपक त्यागी उपस्थित रहे। इसके साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights