बरेली में प्रथम संडे ओपन चेस टूर्नामेंट 2026 का सफल आयोजन
बरेली । बरेली शतरंज एसोसिएशन द्वारा माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल बरेली के सहयोग से फर्स्ट संडे ओपन चेस टूर्नामेंट 2026 का सफल भव्य आयोजन किया गया।पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सौरभ कुमार अग्रवाल अध्यक्ष बरेली शतरंज संघ उपस्थित रहे। उन्होने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर श्री राम किशोर मानद सचिव, बरेली शतरंज संघ , अभय मोहन शर्मा, डॉक्टर शमीम अहमद भी उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों—ओपन एवं अंडर -13 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर सौरभ कुमार अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायक विचारों से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अनुशासन, धैर्य एवं निरंतर अभ्यास के महत्व से अवगत कराया।उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा निखारने तथा उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने हेतु होने का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगी।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में चीफ आर्बिटर अभय मोहन शर्मा , अर्णव पांडे, गीतांशु, जावेद आदि का योगदान रहाप्रतियोगिता में विभिन्न ग्रुपों के रिजल्ट निम्न प्रकार रहे।
अंडर 13
प्रथम मृत्युंजय सक्सेना द्वितीय विराट तृतीय हजफ आदिल चतुर्थ आराध्य कुमार आर्य पांचवा पुरस्कार सक्षम अरोड़ा छठा विराट गुप्ता सातवां प्रखर सिंह आठवां सार्थक गुप्ता नवां पुरस्कार नरेंन कार्तिकेयन 10वीं पोजीशन पर कुशाग्र भट्ट रहे।
बालिका वर्ग में प्रथम रोषिता कुशवाहा द्वितीय दृष्टि राजपूत। इस ग्रुप में यंगेस्ट प्लेयर का पुरस्कार अथर्व गुप्ता और बालिका वर्ग में यंगेस्ट प्लेयर का अवार्ड मित्रा कुशवाहा को मिलाम
ओपन वर्ग
प्रथम नमन शर्मा द्वितीय मानस तृतीय विवेक सक्सेना चतुर्थ अपूर्व शर्मा पांचवा परेक्षा छाटवां ऋषभ सक्सेना सातवां दीपक नारायण आठवां अरनव मौर्य नवम धवल राजपूत दसवां अक्षत राज श्रीवास्तव को मिला
ओपन वर्ग में बालिका वर्ग में नव्या गुप्ता प्रथम पोजीशन पर और आरना सक्सेना द्वितीय पोजीशन पर रही ।















































































