पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, छह आरोपी फरार

WhatsApp Image 2026-05-25 at 6.53.08 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना कैंट क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार थाना कैंट क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के ही रहने वाले सरवन, अंशु, दीपक, सुनील उर्फ बबलू, पंकज और प्रेमपाल से जनवरी माह में गाली-गलौज को लेकर मारपीट हुई थी। उस घटना में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज हुए थे, जिसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी।बताया गया कि 23 मई की शाम 25 वर्षीय जयवीर पुत्र महिपाल गांव के सरकारी स्कूल के पास घूमने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद सरवन, अंशु, दीपक, सुनील उर्फ बबलू, पंकज और प्रेमपाल ने उसे पकड़ लिया और सरवन ने जयवीर को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
परिवार वालों ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। घायल जयवीर को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बीती शाम रविवार को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights