बरेली । थाना कोतवाली क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में एक युवक ने पत्नी द्वारा जूते चप्पलों की पिटाई से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के पिता राजकुमार ने बताया थाना सुभाष नगर क्षेत्र के राजीव कॉलोनी निवासी है राजकुमार की पत्नी रीता रेलवे में कर्मचारी हैं इसलिए बरेली सिटी के पास बने रेलवे क्वार्टर में रहते हैं। राजकुमार ने बताया उनके दो बेटे हैं 25 वर्षीय अभिनव उर्फ अमन की शादी को 5 बर्ष हो गई बदायूं रोड 84 घंटा मंदिर के पास की रहने वाली आंचल से हुई थी एक बेटा है। शादी के 3 साल बाद अभिनव की पत्नी आंचल अभिनव को परेशान करने लगी एक बड़े मकान और 10 लाख रुपए की मांग करने लगी कहती थी दोनों लोग अब अलग रहा करेंगे। अभिनव ने इस बात को मना कर दिया उसके बाद पत्नी ने अभिनव के खिलाफ मुकदमा लिखवाया और पत्नी आंचल मायके वालों के साथ मिलकर जूते चप्पलों से कई बार अभिनव की पिटाई कर चुकी है। अभिनव आँचल को जब भी मिलता था तभी चप्पल लेकर लिपट जाती थी।अभिनव काफी परेशान रहने लगा अपनी बेइज्जती को बर्दाश्त नहीं कर सका आज सुबह अकेला था घर में मां ड्यूटी पर चली गई थी पिता रेलवे अस्पताल में भर्ती थे इलाज चल रहा था । इस दौरान अभिनव ने घर के अंदर कुंडा से दुपट्टा के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जानकारी मिलते ही सभी लोग घर पहुंचे । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।