बदायूँ। डाइट ऑडिटोरियम में आयोजित योग कक्षा कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के संस्कार, स्वास्थ्य और पारिवारिक मूल्यों पर भी विशेष बल दिया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में शौर्य गुप्ता, अनुष्का बघेल, कशिश पटेल, शगुन, हर्षित यादव, अनिरुद्ध सिंह, ध्रुव चौहान, लावण्या सिंह, अनुष्का सिंह, अपूर्व जौहरी, श्रेया और प्रियांशी महेश्वरी शामिल रहे। जो छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के जीवन में शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों का भी अत्यधिक महत्व है। इस अवसर पर सुभा महेश्वरी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता को दिनभर की गतिविधियों के बारे में अवश्य बताएं और परिवार के साथ संवाद बनाए रखें।योग गुरु गिरधारी सिंह राठौर ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने भी अपने अनुभव साझा किए और जीवन में आगे बढ़ने के संकल्प व्यक्त किए।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अखिलेश चौबे, राजेंद्र सिंह, सतीश चंद्र सिंह, सूरजभान, संजीव चौहान, विनोद भारतीय, पंकज पाठक, विनीत पटेल, चंद्र प्रकाश, दिनेश कुमार शर्मा, त्रिवेंद्र सिंह, जावेद चौधरी, प्रदीप राठौर, महेंद्र पाल सिंह, शिखा, संध्या, सुनीता, कमला, लक्ष्मी, दीक्षा, लवली चौहान, शांति देवी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आवेश पाल सिंह ने सभी मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं।