बदायूं। विजय नगर कालोनी निवासी विनोद कश्यप की पुत्री अर्पिता कश्यप एक बार फिर से टीवी शो में पहुंच कर अपने जिले का नाम रोशन कर दिया। मुंबई में आयोजित टीवी शो डांस का दगंल सीजन-3 में उन्होंनें अपनी शानदार प्रस्तुति दी और अपने डांस मूव्स से जजों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 23 मई की रात 12 बजे यह शो &TV चैनल पर देश भर में दिखाया गया। शो से लौटने के बाद अर्पिता कश्यप का भव्य स्वागत किया गया। नृत्य आर्ट स्टूडियो में ढोल- नगाडों के बीच लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। समारोह की मुख्य अतिथि राजा राम गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्य डा.अनीता कुमारी ने अर्पिता कश्यप को खूब बधाई और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा अर्पिता ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता हैं।विशिष्ट अतिथि स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्रर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि अर्पिता की इस उपलब्धि के पीछे उनका परिश्रम और परिवार का आशीर्वाद हैं। एक दिन दुनियां में नाम रोशन कर देश को गौरवान्वित करेगी। बच्चों को हर चुनौती को स्वीकार करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।बड़ी बहन नृत्य आर्ट स्टूडियो की डायरेक्टर सोनम कश्यप ने बताया कि अर्पिता कश्यप राजा राम गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा है। अर्पिता कश्यप ने छोटी सी उम्र में अपने हुनर का जलवा कई बार टीवी पर बिखेर चुकी हैं। 9एक्सएम चैनल, जी टीवी चैनल, &TV चैनल, जी सलाम चैनल, ईश्वर टीवी आदि चैनल पर दिखाई दी हैं।इस मौके पर कमलेश कश्यप, शुभम माथुर, कुणाल आर्य, अनुराधा चौधारी, शान, अमान, जयंत आदि मौजूद रहे।