मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जीलॉट पब्लिक स्कूल के पांच दिवसीय समर कैम्प का समापन, बच्चों ने सीखा और किया भरपूर मनोरंजन

May 25, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जीलॉट पब्लिक स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय समर कैम्प का उत्साहपूर्ण समापन हो गया। समर कैम्प के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न शैक्षणिक, रचनात्मक, स्वास्थ्य एवं मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।कैम्प में बच्चों के लिए मेहंदी, एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), स्वीमिंग, योगा, हेल्थ सेनेटाइजेशन, मोटिवेशनल सत्र, आध्यात्मिक ज्ञान, जुम्बा क्लास के साथ-साथ इनडोर और आउटडोर खेलों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों ने बच्चों को सीखने के साथ-साथ मनोरंजन का भी अवसर प्रदान किया।समर कैम्प के अंतिम दिन कक्षा 3 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को बिन प्री जुबली वाटर पार्क, बिल्सी का शैक्षणिक एवं मनोरंजनात्मक भ्रमण कराया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

भ्रमण के दौरान बच्चों ने विभिन्न वाटर राइड्स और झूलों का आनंद लेते हुए जमकर मौज-मस्ती की।विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति लता ने बताया कि समर कैम्प जैसी गतिविधियां बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को नियमित स्कूली शिक्षा से अलग नई चीजें सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर देते हैं।समर कैम्प की सफलता में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी विशेष योगदान रहा। सभी शिक्षकों ने अपनी रुचि और विशेषज्ञता के अनुसार बच्चों को प्रशिक्षण देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights